दिल्ली-NCR के इस इलाके में अब रॉन्ग-साइड ड्राइविंग पर 10 गुना से अधिक जुर्माना, 5,500 रुपए का चालान कटेगा

गुड़गांव, 24 अगस्त: राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में अब गलत-साइड से गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की सख्त नजर है। हाल ही में हुई एक दुर्घटना के बाद गुड़गांव पुलिस ने ट्रैफिक नियमों में कुछ बदलाव किए हैं और गलत-साइड से गाड़ी चलाने वाले लोगों को छोड़ने के मूड में नहीं है। जब कई तरह की कोशिशें नाकाम हुईं, तब पुलिस ने इस उल्लंघन के लिए जुर्माना ही इतना बढ़ा दिया है कि उसे उम्मीद है कि आर्थिक दंड के भय से लोग अपनी इस खतरनाक आदत को जरूर बदलेंगे, जिसके चलते खुद रॉन्ग-साइड ड्राइविंग करने वालों और उनके साथ दूसरों की भी जान खतरे में पड़ जाती है।

रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर 5,500 रुपए का चालान कटेगा

रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर 5,500 रुपए का चालान कटेगा

दिल्ली से सटे गुड़गांव में अब गलत-साइड से ड्राइविंग करने वालों की खैर नहीं। यहां इसपर जुर्माना 10 गुना बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने ट्रैफिक की विपरीत दिशा में वाहन चलाने को ट्रैफिक नियमों के तहत 'खतरनाक ड्राइविंग' की धारा के साथ जोड़ दिया है। अभी तक गलत-साइड से गाड़ी चलाने पर प्रत्येक उल्लंघन के लिए 500 रुपए जुर्माने का प्रावधान था। लेकिन, सोमवार से ट्रैफिक के इस नियम के उल्लंघन करने पर 5,500 रुपए का चालान काटा जा रहा है। 500 रुपए गलत-साइड से गाड़ी चलाने के लिए और 5,000 रुपए 'खतरनाक ड्राइविंग' के लिए।

Recommended Video

    Delhi-NCR के इस इलाके में अब Wrong Side Driving पर देना होगा 10 गुना Fine | वनइंडिया हिंदी | *News
    पहले दिन 45 फिजिकल चालान काटे गए

    पहले दिन 45 फिजिकल चालान काटे गए

    ट्रैफिक नियम में इस बदलाव से पहले दिन ही पुलिस को कामयाबी मिली। 45 फिजिकल चालान काटे गए। जुर्माने की रकम बढ़ाने के साथ ही इस तरह के मामलों को रोकने के लिए पुलिस ने रोजाना चालानों की संख्या भी 1,000 से 3,000 करने का फैसला किया है। यह ऑनलाइन और पोस्टल चालानों के अलावा होंगे, जिसमें उल्लंघन करनेवालों को कैमरों की सहायता से पकड़ा जाता है। अधिकारियों का कहना है कि वो सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करा रहे हैं, ताकि गलत-साइड ड्राइविंग के लिए भी ऑनलाइन फाइन वसूला जा सके।

    रविवार रात की घटना के बाद पुलिस सख्त

    रविवार रात की घटना के बाद पुलिस सख्त

    गुड़गांव में बड़े ट्रैफिक हादसों के लिए कम से कम 20 प्रतिशत गलत-साइड से गाड़ी चलाने के मामले जिम्मेदार पाए गए हैं। शुरू में पुलिस की लोगों को गलत-साइड से गाड़ी चलाकर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने से रोकने की सारी कोशिशें नाकाम रही थीं। क्योंकि, कुछ मिनट और थोड़ा सा इंधन बचाने के लिए लोग कुछ भी मानने-सुनने को तैयार नहीं हुए। लेकिन, रविवार की रात को हुई दुर्घटना ने पुलिस को तत्काल कोई कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। इस घटना में एक एमबीबीएस के छात्र और उसके दोस्त की मौत हो गई। उनकी कार गलत-साइड में खड़े एक ट्रेक से टकरा गई थी।

    रॉन्ग-साइड ड्राइविंग ट्रैफिक की बहुत बड़ी समस्या

    रॉन्ग-साइड ड्राइविंग ट्रैफिक की बहुत बड़ी समस्या

    गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 38 स्थानों की पहचान की है, जहां गलत-साइड से गाड़ी चलाने की वजह से दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें शंकर चौक और इफको चौक के फ्लाइओवर भी शामिल हैं। दोनों फ्लाइओवर सिर्फ एक दिशा में जाने वाली वाहनों के लिए बने हुए हैं। लेकिन, लोग इसका खूब दुरुपयोग करते हैं। डीसीपी (ट्रैफिक) वीरेंद्र सिंह सांगवान ने कहा, 'हम कुछ समय से सड़क दुर्घटनाओं को एनालाइज कर रहे हैं और सड़क पर पुलिस से फीडबैक ले रहे हैं। गलत साइड से गाड़ी चलाने के कारण बड़ी संख्या में घातक दुर्घटनाएं होती हैं। '

    अबतक 25,000 लोग नप चुके हैं

    अबतक 25,000 लोग नप चुके हैं

    इस साल अबतक गुड़गांव पुलिस ने 25,000 चालान सिर्फ रॉन्ग-साइड ड्राइविंग के लिए जारी किए हैं। पिछले साल गलत साइड से गाड़ी चलाने के मामले में 32,618 चालान जारी हुए थे, 2020 में 39,765 और 2019 में 49,761 चालान। पिछले दोनों साल अगर लॉकडाउन और कोरोना से जुड़ी पाबंदियां लागू नहीं रहतीं तो इनकी संख्या और भी ज्यादा हो सकती थी। (तस्वीर-सांकेतिक)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+