दिल्ली-NCR में 'कोल्ड वॉर', घने कोहरे से विजिबिलिटी हुई जीरो

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आज सुबह अचानक एक बड़ा बदलाव आ गया। कई दिनों से छिपी बैठी ठंड आज अचानक बाहर निकली और कोहरे की चादर से पूरी दिल्ली-एनसीआर ढ़क गया। हालात ऐसे थे कि सड़कों पर थोड़ी दूरी की ही चीज साफ नहीं दिख रही थी।

घने कोहने के चलते 29 उड़ाने (23 घरेलू और 6 अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने) रद्द हो गईं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट के रनवे पर विजिबिलिटी महज 75 से 100 मीटर की है। आपको बताते चलें कि विमानों के सामान्य परिचालन के लिए दृष्यता का 125 तक होना जरूरी है।

वहीं दूसरी तरफ 19 ट्रेनें देरी से चल रही हैं जबकि 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं शिमला में हुई बर्फबारी का असर भी दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर पड़ा है औा ठंड अचानक से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की भी आशंका जताई है। तो आईए वीडियो और तस्वीरों में देखतें हैं कि घने कोहरे के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ा:

अगले दो दिनों में पड़ेगा भयंकर ठंड

अगले दो दिनों में पड़ेगा भयंकर ठंड

अगले दिनों में बारिश, कोहरा और सर्दी तीनों के आसार हैं। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में हुई बढ़ोतरी न सिर्फ कम होगी बल्कि वो सामान्य से थोड़ा नीचे भी जा सकता है।

सड़क, रेल ओर हवाई यात्रा पर असर

सड़क के साथ ही रेल और हवाई यात्राओं पर इसका गहरा असर पड़ा है। दिल्ली आने वाली सभी ट्रेने अपने समय से देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही बिहार होकर आने वाली ट्रेनें 3 घंटे के ज्यादा अंतराल से आ रही हैं। हवाई यात्रियों को भी मौसम की मार झेलनी पड़ रही हैं। दिल्ली में 70 हवाई यात्राओं के समय में परिवर्तन किया गया है।

कोहरे से कई जगह सड़क हादसा

घने कोहरे के कारण कई जगह सड़क हादसों की भी खबर है। दिल्ली-नोएडा डीएनडी फ्लाईओवर पर दो ट्रकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन कारें एक-दूसरे से भिड़ गईं।

2016 में होगी एक गर्म शुरुआत, झुलसेगा उत्तर भारत

2016 में होगी एक गर्म शुरुआत, झुलसेगा उत्तर भारत

2016 में होगी एक गर्म शुरुआत, झुलसेगा उत्तर भारत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+