अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने दी चेतावनी
नई दिल्ली। दिल्ली में जल्द ही बारिश हो सकती है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने चेतावनी जाहिर की है कि दिल्ली-एनसीआर में17 से 20 जून तक कड़ी बारिश की संभावना है। इस आशंका के मददेनजर रखते हुए देखा जाए तो मौसम उस ओर करवट ले चुका है। हालांकि शुक्रवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई है।

नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में बारिश के अच्छे आसार बन चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली सहित देश के अन्य इलाकों में मौसम काफी गर्म है जिसके चलते पारा 47 डिग्री के आस-पास तक पहुंच गया था । इधर बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगर मौसम का यही रुख रहा तो आने वाले दिनों में बारिश के चलते लोगों को राहत मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications