गर्मी से परेशान उत्तर भारत, पारा 40 के पार, इन स्थानों पर आज हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। इस वक्त पूरा उत्तर भारत गर्मी की चपेट में है, दिल्ली में सोमवार सुबह गर्मी और उमस का असर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली-एनसीआर का मौसम गर्म ही रहेगा, केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई हिस्सों में पारा अभी से 40 डिग्री के पार है, गर्मी अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में मौसम विभाग का कहना कि देश के कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है, मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिन में तेलंगाना, ओडिशा में पारा और चढ़ेगा तो वहीं आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड में लू का भी आतंक रहेगा।

यहां होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

यहां होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं

दक्षिण भारत के कई शहरों जैेसे बेंगुलुरु, चेन्नई में आज बारिश हो सकती है, कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक हिस्सों और मंगलवार-बुधवार को तमिलनाडु एवं पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। । तो वहीं आज तमिलनाडु, केरल और आंतरिक कर्नाटक में हवाएं तेज चलेंगी। यहां हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से होगी।

यहां भी बरस सकते हैं बदरा

यहां भी बरस सकते हैं बदरा

वैसे आज असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार जताये गए हैं, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

मॉनसून है लेट

मॉनसून है लेट

भारतीय मौसम विभाग ने मुताबिक अरब सागर में अनुकूल मौसमी परिस्थितियां नहीं होने के चलते भी इस साल मॉनसून के आगे बढ़ने में देर हो रही है। 18 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह पहुंच गया था लेकिन यह अभी पूरे क्षेत्र में नहीं पहुंच सका है इस वजह से ये केरल के तट पर पांच दिन की देरी के साथ 6 जून को केरल पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+