Delhi: जान बचाने के लिए सिपाही को मोटरसाइकिल छोड़, फायरिंग करते हुए भागना पड़ा, Video वायरल
नई दिल्ली। लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने वाली पुलिस का काम काफी जोखिम भरा होता है। दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां खुद को बचाने के लिए कॉस्टेबल को अपनी सर्विस पिस्टल से हवाई फायरिंग करनी पड़ी, यही नहीं हवाई फायरिंग के बाद भी जब लोग नहीं रुके तो सिपाही को बाइक छोड़ वहां से पैदल भागना पड़ा। यह मामला साउथ-ईस्ट दिल्ली के मदनपुर खदर का है, जहां शुक्रवार आधी रात को कॉस्टेबल अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलने पर पेट्रोलिंग के लिए गया था।

बदमाश की पत्नी ने की मारपीट
जानकारी के अनुसार कॉस्टेबल रामकिशन देर रात को अवैध तरीके से बेची जा रही शराब की शिकायत मिलने के बाद पेट्रोलिंग पर गए थे। जेजे कॉलोनी के बी ब्लॉक में जब वह पहुंचे तो यहां उन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ा, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी। दरअसल यहां अशोक नाम का युवक जोकि गलत तरह से शराब बेचने के लिए जाना जाता है, उसके घर पर रामकिशन पहुचे तो अशोक की पत्नी से उनकी बहस हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ी कि पड़ोसी भी वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने कॉस्टेबल के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

मोटरसाइकिल छोड़कर भागना पड़ा
घटना के बाद एक युवक जिसका नाम अनिकेत है उसकी पहचान हुई है, जिसने अपनी मां के साथ मिलकर सिपाही के साथ मारपीट की थी और उसकी मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया था। जब मौके पर और लोग इकट्ठा होने लगे तो हालात काफी बिगड़ गए, कुछ लोगों ने सिपाही के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद हवाई फायरिंग करने के अलावा सिपाही के पास कोई विकल्प नहीं बचा। लेकिन जब भीड़ फायरिंग के बाद भी पीछे नहीं हटी तो सिपाही ने अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना ही बेहतर समझा।
वीडियो वायरल
घटना के बाद सिपाही ने इस बारे में लोकल पुलिस यूनिट को सूचना दे दी, जिसके बाद मौके पर टीम को भेजा गया। जब मौके पर पुलिस की टीम पहुची तो उन्होंने देखा कि पुलिस की गाड़ी को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिसके बाद क्राइम टीम को बुलाया गया और सबूतों को वहां से इकट्ठा किया गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसे किसी ने मोबाइल फोन पर शूट किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि सिपाही लोगो को चेतावनी दे रहा है कि वह पीछे हट जाएं नहीं तो वह गोली मार देगा।












Click it and Unblock the Notifications