ईडी पर बरसीं आतिशी मार्लेना, गवाओं के बयान पर पूछे दो बड़े सवाल
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कान्फ्रेंस कर ईडी पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। आतिशी ने कहा कि ईडी आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराना चाहती है।
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह ही ईडी की टीमों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर छापेमारी की थी, जिसके बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

आतिशी ने कहा, 'कभी किसी को नोटिस आता है, तो कभी किसी को गिरफ्तार किया जाता है। अभी तक ED को ऐसा करने से कुछ नहीं मिला है। ईडी ने डरा-धमकाकर जबरदस्ती गवाहों के बयान लिए। साथ ही गवाहों के बयानों के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। इन बयानों के अलावा ईडी के पास कोई और सबूत नहीं है। केंद्र सरकार की एजेंसियों के जरिए हमारे नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।'
आतिशी ने पूछे ये दो सवाल
अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा, 'ईडी से मेरे दो सवाल हैं। पहला- ईडी आखिर क्या छिपाना चाहती है? और दूसरा- ईडी ने अभी तक कितने गवाहों के बयान लिए हैं, उनमें से कितने सीसीटीवी में रिकॉर्डेड हैं और उनमें से कितनों में ऑडियो मौजूद है? इस बात का पता कैसे चलेगा कि ईडी ने गवाहों के जो बयान कोर्ट में पेश किए हैं, वो सही हैं या फिर गवाह ने कुछ और ही बयान दिया था?'












Click it and Unblock the Notifications