सावधान! आज दिल्ली मेट्रो के इन रूट पर हो सकती है परेशानी
नई दिल्लीः अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो आपको कुछ रूट पर परेशानी हो सकती है। आज दिल्ली मेट्रो के यमुना बैंक और वैशाली मेट्रो स्टेशनों के बीच मरम्मत कार्य चलेगा, जिस कारण दोपहर में करीब दो घंटे के लिए इन रूट पर सेवा प्रभावित हो सकती है।

मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे से दो घंटे के लिए रख-रखाव का कार्य किया जाएगा। जिस कारण से इस रूट पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस पूरे मामले पर डीएमआरसी ने एक बयान जारी करके कहा, ''ब्लू लाइन के यमुना बैंक और वैशाली मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवा रविवार को दो घंटे के लिए सिंगल लाइन पर चलेगी। कहा गया है कि मरम्मत की वजह से यमुना बैंक से वैशाली की डाउन लाइन पर होगा।
दिल्ली मेट्रो को उम्मीद है कि इसकी वजह से यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। डीएमआरसी का दावा है कि इस दौरान ब्लू लाइन के बाकी सेक्शन पर मेट्रो ट्रेनें सामान्य शेड्यूल के अनुसार ही चलती रहेंगी।
यह भी पढ़ें-Idea ने लॉन्च किया नया प्लान, Jio को मिलेगी टक्कर












Click it and Unblock the Notifications