Delhi Metro Rail: दिल्ली मेट्रो 25 अगस्त से करेगी बड़ा बदलाव, इन कॉरिडोर पर बदलेगा समय

Delhi Metro Rail: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 25 अगस्त से बड़ा बदलाव करने जा रही है। इस दिन से मेट्रो रेल के तृतीय चरण के तहत निर्मित कॉरिडोर पर मेट्रो रेल के आवागमन के समय में परिवर्तन किया गया है।

इस हफ्ते शुक्रवार के एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली मेट्रो ने नए बदलाव की जानकारी दी। डीएमआरसी के मुताबिक ताजा बदलाव मेट्रो कॉरिडोर-III के लिए किया जा रहा है। जहां मेट्रे सेवा समय में विस्तार किया गया है।

Delhi Metro Rail

डीएमआरसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, " मेट्रो कॉरिडोर-III पर नियमित मेट्रो सेवाएं 8:00 बजे से शुरू होती थीं, लेकिन अब इसे 25 अगस्त 2024 से संशोधित करते हुए सुबह सुबह 06:00 बजे से कर दिया गया है। इस संशोधन से न केवल इन गलियारों के यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों/आवेदकों को भी लाभ होगा, जो आम तौर पर रविवार को होते हैं। विस्तारित समय से उन्हें दिल्ली-एनसीआर में अपने गंतव्य केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा होगी मेट्रो नेटवर्क के अन्य सभी कॉरिडोर पर सेवाएं निर्बाध और सुविधाजनक तरीके से सुबह 06:00 बजे से नियमित रूप से चलती रहेंगी।"

'एक भारत एक टिकट' के बढ़ावा
अब नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री अब आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से नमो भारत ट्रेन टिकट बुक करने वाले यात्री दिल्ली मेट्रो का टिकट भी बुक कर सकते हैं। वहीं डीएमआरसी मोबाइल ऐप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो टिकट बुक करने वाले यात्री अब नमो भारत ट्रेन का टिकट बुक करने की सुविधा की लाभ ले सकते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपनी टिकटिंग प्रणालियों को एकीकृत करने के लिए बुधवार को एमओयू साइन किया है। केंद्र की 'वन इंडिया, वन टिकट' की पहल के तहत ये कदम उठाया गया है। इस सुविधा के जरिए प्लेटफॉर्म पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+