रेड अलर्ट पर दिल्ली मेट्रो, भारत-पाक में तनावपूर्ण हालातों के बीच हर 2 घंटे में हो रही है चेकिंग
नई दिल्ली। बुधवार को दिल्ली मेट्रो पर रेड अलर्ट जारी कर दिया। भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर ये किया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक वरिष्ठ डीएमआरसी अधिकारी ने बताया कि- सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश के बाद सुबह 6 बजे से डीएमआरसी में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो 327 किलोमीटर के रास्ते को कवर करती है जिसमें 236 मेट्रो स्टेशन आते हैं। अधिकारी ने बताया कि- रेड अलर्ट होने के बाद से हर स्टेशन नियंत्रक को हर 2 घंटे में स्टेशन का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ देर चली जेट विमानों की तकरार के मद्देनजर ये अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को भारत ने पाकिस्तान का एक जेट गिर दिया था जबकि पाक ने भारत के दो जेट गिरा दिए थे। इस दौरान भारत का एक पायलट पाक द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके वीडियो से देशभर में हड़कंप मच गया है।
युद्ध जैसे इन हालातों के पहले गुरुवार को 12 भारतीय मिराज 2000 ने एलओसी पार कर बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर 1000 किलो बम गिराए थे और जैश-ए- मोहम्मद के ठिकाने ध्वस्त करने का दावा किया था। दरअसल ये एयरस्ट्राइक कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बदले के रूप में किया गया था। पाक आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इस हमले में जवानों की शहादत से पूरे देश रो पड़ा था और पाक से इसके बदले की मांग के साथ केंद्र सरकार का मुंह ताक रहा था। इसके बाद एलओसी पार कर भारत की ओर से एयरस्ट्राइक की गई।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के कब्जे में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर का बेखौफ जवाब












Click it and Unblock the Notifications