दिल्ली मेट्रो की जेबकतरा गैंग! सावधान हो जाइये वरना खाली होगी जेब, इन तरीकों से करें अपना बचाव
Delhi metro Pickpockets: दिल्ली मेट्रो अकसर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। हाल ही में मेट्रो के एक जेबकतरा गैंग को गिरफ्तार किया गया है। ये वही गैंग है, जिसमें कुछ महिलाएँ शामिल थीं, जो लोगों की जेब पर हाथ साफ किया करती थीं। इन महिलाओं के पास से डेढ़ लाख रुपये कैश मिला है।
मामला सुर्खियों में आया तो हर कोई हैरान रह गया। अकसर मेट्रो में ट्रैवल करते वक्त लोग इन सब बातों पर ध्यान नहीं देते कि कोई उनकी जेब पर हाथ साफ भी कर सकता है। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं दिल्ली मेट्रो में सफर करते वक्त कैसे आप इन जेबकतरों से बचे रह सकते हैं।

बताते चलें कि कुछ मेट्रो स्टेशन ऐसे हैं, जहां चोरी होने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इनमें आईएसबीटी कश्मीरी गेट और राजीव चौक जैसे बड़े इंटरचेंज स्टेशन शामिल हैं।
आपके साथ भी ऐसी कोई घटना ना हो, इसलिये कुछ सावधानियां आप भी बरतें। हम आपको यहां कुछ बिंदु बता रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप भी खुद को चोरी जैसी घटनाओं का शिकार होने से बचा सकते हैं।
मेट्रो यात्री के एकदम पास खड़ी किसी भी महिला से एकदम सतर्कता बरतें।
महिलाओं का बड़ा ग्रुप ट्रेन में घुसे और फिर जाकर अलग-अलग खड़े हो जाए और लोगों की भीड़ में घुसने की कोशिश करें तो सावधान हो जाएं।
जब भी अगला स्टेशन आने वाला हो तो सावधान हो जाएं क्योंकि अकसर जेबकतरे ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद अगले स्टेशन पर उतर जाते हैं।
अगर कोई महिला दो-चार बच्चों को लेकर सफर कर रही है और आपसे सटकर बैठी है तो भी सावधान होने की सख्त जरूरत है। अपने पर्स और मोबाइल को हमेशा संभालकर रखें।
महिला चोर ज्यादातर 2-3 स्टेशन तक की सफर करती हैं। ज्यादा लंबीदूरी ये तय नहीं करती। अगले स्टेशन पर निकलते वक्त ही ये अकसर वारदात को अंजाम देती हैं।
अपना फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे कसकर पकड़े रखें। कई बार ऐसा होता है कि जेबकतरे आपका फोन खींचकर गेट खुलते ही भाग खड़े होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications