दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की अर्जी पर हाईकोर्ट ने रामदेव से मांगा जवाब
रामदेव के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन, कहा- कोरोनिल पर झूठ फैलाने से रोकिए
नई दिल्ली, 3 जून: दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने पतंजलि के कर्ताधर्ता रामदेव के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दी गई है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने अपने अर्जी में हाईकोर्ट से कहा है कि रामदेव की ओर से पतंजलि कंपनी की कोरोनिल को कोरोना वायरस की दवा बताते हुए झूठे बयान दिए जा रहे हैं और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। वहीं डॉक्टरों को लेकर भी वो आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसोसिशन ने कोर्ट से मांग की है कि रामदेव को कोरोनिल दवा के झूठे प्रचार और डॉक्टरों के खिलाफ इस तरह के बयान देने से रोका जाए। इस अर्जी पर गुरुवार को अदालत ने सुनवाई की है और रामदेव समेत सभी पक्षों से जवाब मांगा है।
Recommended Video

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने रामदेव और दूसरे पक्षों से जवाब मांगा है। कोर्ट ने ट्विटर और मीडिया चैनलों सहित कई सोशल मीडिया संगठनों से भी जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 12 अगस्त को संयुक्त रजिस्ट्रार के सामने और 13 जुलाई को न्यायालय के सामने होगी।
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के वकील राजीव दत्ता ने कहा है कि रामदेव के बयान वैज्ञानिक सोच से परे हैं और डॉक्टरों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस अर्जी में कहा गया है कि ये डॉक्टरों के नागरिक अधिकारों पर भी हमला है। उनके बयानों से डॉक्टर आहत हुए हैं।
रामदेव ने हाल ही में कहा था कि एलॉपैथी बकवास है। कोरोना संक्रमण में एलॉपैथी की वजह से ही ज्यादा मौतें हुई हैं। रामदेव पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट का प्रचार भी लगातार इस तरह से कर रहे हैं कि ये कोरोना की दवा है। हालांकि ऐसा कोई प्रमाण उनके पास नहीं है। डीएमए ने पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट के प्रचार पर रोक की भी मांग की है।
रामदेव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भी मामला दर्ज करा चुकी है। आईएमए ने दिल्ली के आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए महामारी एक्ट और राजद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications