पत्नी करती थी शक तो तंग आकर इंजीनियर पति ने लगाई फांसी
नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहने वाले 34 साल के युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार रात की है। युवक एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था और सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए उसने अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने बताया कि मृत अपनी पत्नी के साथ न्यू अशोक नगर में एक किराए के घर में रहता था। दोनों का एक 4 साल के बेटा भी था। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी उसपर सहकर्मी के साथ गलत संबंध का आरोप लगाती थी और इसके लिए वह उसे सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा कर चुकी थी। वह इस बात से अवसाद में है। जिसके चलते खुद की जान ले रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
युवक की पत्नी ने बताया कि रविवार को उसक पति खाने के बाद कमरे में गए। लेकिन बाद में जब वह कमरे में पहुंची तो उसे उसकी पंखे पर लटकती हुई लाश मिली। घरेलू कलह के कारण आत्महत्या के मामले आम हो गए हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इमालिया सुलतानपुर क्षेत्र में एक महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला रक्षाबंधन पर मायके न ले जाने को लेकर पति से नाराज थी जिस कारण उसने ये कदम उठाया। सुलतानपुर थाना क्षेत्र के तेंदावर गांव में रहने वाली 30 साल की मीना देवी ने खुद को देसी तमंचे से गोली मार ली। परिवार के लोगों ने बताया कि पति से झगड़ा करने के बाद मीना ने अपने दो बेटियों को बुरी तरह पीटा था और उन्हें घर से बाहर निकालकर खुद को गोली मार ली थी।
यह भी पढ़े- 75 साल की उम्र में फिर दूल्हा बनना चाहता था 8 बच्चों की पिता, नहीं माने बच्चे तो उठाया ये कदम
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications