खाना किया था ऑर्डर, डिलीवरी के लिए गेट खोला तो छाती पर चलाई गोलियां

नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक बार फिर से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बीती रात विकासपुरी इलाके में 35 वर्षीय युवक की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार जिस वक्त युवक को गोली मारी गई उस समय उसके दो दोस्त घर पर मौजूद थे, जबकि युवक की पत्नी अपने ऑफिस में थी। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह आरोपी की धरपकड़ के बाद साफ हो सकती है। हम व्यक्ति के दोस्तों से भी पूछताछ कर रहे हैं।

murder

बदमाशों ने जिस व्यक्ति को घाट उतारा उसका नाम अमित कोचर था, पेशे से वह प्रॉपर्टी डीलर था। अमित अपनी पत्नी के साथ विकासपुरी में रहते थे, जहां उनके घर के बाहर बदमाशों ने आज सुबह उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों के अनुसार कोचर ने फोन से ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। कुछ देर बार जब घर की घंटी बजी तो उन्हें लगा कि डिलिवरी ब्वॉय आया है। जैसे ही अमित ने दरवाजा खोला बदमाशों ने उसे घसीटते हुए बाहर ले गए और अमित को गोली मार दी।

खबर के अनुसार जब अमित की हत्या हुई तो उसके दोस्त घर के अंदर ही मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने गोली आवाज सुनी वह बाहर दौड़े और देखा कि अमित बेहोश पड़ा है। अमित के दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैष पुलिस अमित के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी पकड़ में आएंगे तभी हत्या की वजह साफ हो सकेगी। अमित के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+