नहीं हो पा रहा था रिश्ता, पिता ने सो रही बेटियों पर लोहे की रॉड से किया हमला, एक की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार में एक शख्स ने अपनी दो बेटियों और पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे एक बेटी की जान चली गई। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी एम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। बताया गया है कि 55 साल के नंद किशोर के घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं है और हमले के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है।

delhi Man attacks wife and daughters with rod daughter dies

नंद किशोर ने बेटियों और पत्नी पर हमला मंगलवार रात किय जब तीनों सो रही थीं। हमले के बाद तीनों चीखीं तो बेटे ने किसी तरह से पिता को रोका और खून से लथपथ मां-बेटियों को एम्स ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है, दोनों की हालत गंभीर है और वो अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं।

घर की आर्थिक हालत थी खराब

पुलिस ने इस केस में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी नंद किशोरको गिरफ्तार कर लिया है। नंद किशोर साइकिल रिपेयर की दुकान चलाता है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वोआर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है लेकिन अब दो जवान बेटियों के लिए कोई रिश्ता नहीं मिल पा रहा था, जिससे वो अवसाद में था और उसने परिलृवार को खत्म करने की टान ली।

पुलिस ने बताया है कि नंद किशोर मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है जबकि दो बेटियां सुमन (24) व कविता (22) घर पर रहती हैं। मंगलवार रात को बेटियां और आरोपी की पत्नी विद्यावती सो रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने सोते हुए उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एक-एक कर इन तीनों के ही सिर पर वार किए गए। चीख-पुकार मच जाने पर राहुल की आंख खुल गई, जिसने पिता को काबू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+