दिल्ली: गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप किया तो प्रेमी ने हथौड़ा से सिर पर किए वार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक युवक ने कथित तौर पर लड़की को हथौड़े से मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की। आरोपी और लड़की के बीच आठ साल से प्रेम संबंध थे लेकिन कुछ दिन पहले लड़की ने इस रिश्ते को खत्म कर लिया था। इस पर युवक गुस्सा हो गया और उसने लड़की को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। यहां उसने लड़की के सिर पर हथौड़े से कई वार किए।

प्लान बनाकर किया लड़की पर हमला

प्लान बनाकर किया लड़की पर हमला

हमले में लड़की बुरी तरह जख्मी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसका नाम निशांत सैनी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ये कोई गुस्से में आकर किया गया हमला नहीं लग रहा है बल्कि ये एक सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया क्राइम है।

लड़की से कही थी सीरियल में काम मिलने की झूठी बात

लड़की से कही थी सीरियल में काम मिलने की झूठी बात

दक्षिण दिल्ली के आर के पुरम का रहने निशांत सैनी आठ साल तक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। निशांत कोई काम नहीं करता था। हाल ही में निशांत ने लड़की से खुद को मुंबई में एक सीरियल में काम मिल जाने की बात कही थी। बाद में जब लड़की को पता चला कि वो झूठ बोल रहा है और उसे कोई काम नहीं मिला है तो उसने ये रिश्ता तोड़ दिया। इस पर उसने लड़की को महिपालपुर के होटल द क्लास में बुलाया और फिर हथौड़े से हमला कर दिया।

खुद लेकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने पुलिस को सौंपा

खुद लेकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने पुलिस को सौंपा

निशांत ने हथौड़े से लड़की के सिर पर वार किया तो वो लहूलुहान हो गई। इस पर वो घबरा गया। वो खुद उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां उसने बताया कि युवती गिर गई है जिससे उसके सिर में चोट आई है। युवती को लगी चोट और निशांत की घबराहट देख डॉक्टरों को शक हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के आने तक निशांत को भी अस्पताल से नहीं जाने दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+