बालकनी से पड़ोस की युवती के बाथरूम में झांक कर ले रहा था फोटो, पकड़ा गया

नई दिल्ली। दिल्ली के शकरपुर इलाके में 42 साल के एक शख्स को युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये शख्स कथित तौर पर अपनी बालकनी से पड़ोस की लड़की के फोटो तब खींचने की कोशिश कर रहा था, जब वो अपने बाथरूम में नहा रही थी।

लड़की ने मारी बाल्टी

लड़की ने मारी बाल्टी

18 साल की लड़की ने बताया है कि शख्स ने तब उसकी फोटो ली, जब वो अपने बाथरूम से नहाकर निकल रही थी। लड़की ने कहा कि वो अपनी बालकनी पर था और मोबाइल से मेरी तस्वीरें ले रहा था। इस पर लड़की उसपर चिल्लाई और बाल्टी उसको फेंककर मार दी। जिस पर वो घर के भीतर चला गया।

 सोमवार को गिरफ्तार किया

सोमवार को गिरफ्तार किया

लड़की ने इस शख्स की शिकायत अपने माता-पिता से की तो वो उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीछा करने का भी लगाया आरोप

पीछा करने का भी लगाया आरोप

दिल्ली (ईस्ट) के डीसीपी पंकज सिंह ने बताया कि लड़की की शिकायत पर ये गिरफ्तारी हुई है और जांच की जा रही है। लड़की ने शख्स पर लगातार उसका पीछा करने और उसे तंग करने का भी आरोप लगाया है। वहीं आरोपी ने लड़की की कहानी को मनगढ़ंत बताते हुए कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+