मेजर की पत्नी की मर्डर केस में नया मोड़, दूसरे मेजर से अफेयर का शव, इस शख्‍स को किया था आखिरी कॉल

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के भीड़भाड़ इलाके में दिनदहाड़े हुए मेजर की पत्‍नी की हत्‍या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस जांच में मेजर की पत्नी का दूसरे मेजर से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस से पूछताछ में मेजर अमित द्विवेदी ने पत्नी का एक दूसरे मेजर से संबंध होने का शक जताया है। मामला हाई प्रोफाइल होने से दिल्ली पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है। विस्‍तार से जानिए सबकुछ

दूसरे मेजर से बढ़ गई थी नजदीकियां

दूसरे मेजर से बढ़ गई थी नजदीकियां

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पूछताछ में अमित ने बताया कि दिल्ली आने से पहले दीमापुर में उनकी पोस्टिंग थी, यहां पर उनकी पत्नी शैलजा द्विवेदी (32) की नजदीकियां एक दूसरे मेजर से बढ़ गई थीं। दिल्ली आने के बाद भी उनकी पत्नी की उस मेजर से बातचीत होती थी। फिलहाल पुलिस ने उस मेजर की तलाश शुरू कर दी है।

शैलजा ने आखिरी बार किया था इस शख्‍स को कॉल

शैलजा ने आखिरी बार किया था इस शख्‍स को कॉल

पुलिस को मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा के कत्ल के मामले में फोन कॉल से अहम सुराग हाथ लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल से शैलजा का मोबाइल बरामद किया है। उसकी जांच में पता चला है कि उन्होंने अंतिम कॉल अपने अर्दली को की थी। उन्होंने उसे कहा था कि उन्हें अस्पताल में अभी कुछ और वक्त लगेगा, उनके पति के आने तक वो घर में ही रहे। वहीं पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि कातिल परिवार का बेहद करीबी है। पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह लूटपाट और सेक्सुअली असॉल्ट नहीं है। दो और लोग शैलजा से टच में थे। उनके फोन स्विच ऑफ हैं। ये दोनों ही भारतीय सेना से जुड़े नहीं हैं।

आर्मी अस्‍पताल में शैलजा के साथ दिखा था एक शख्‍स

आर्मी अस्‍पताल में शैलजा के साथ दिखा था एक शख्‍स

मेजर की पत्नी से बेस अस्पताल में मिलने एक शख्स आया था, जो अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद है। इसी शख्स के साथ मेजर की पत्नी शैलजा अस्पताल से बाहर गईं। जिस गाड़ी में मेजर की पत्नी थीं, वो एक निजी गाड़ी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कत्ल किसी एक शख्स ने ही किया है लेकिन दो और लोग घेरे में हैं। कत्ल के बाद जो शख्स अस्पताल में मेजर की पत्नी के साथ दिखा था वो फरार है और उसका फोन ऑफ है। गौरतलब है कि शैलजा दिल्ली की रहने वाली थीं और अमित द्विवेदी मेरठ के रहने वाले थे। 2009 में उनकी शादी हुई थी। उनका एक 6 साल का बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+