होली से दिल्ली से लखनऊ के बीच कीजिए डबल डेकर ट्रेन में सफर
नयी दिल्ली। दिल्ली से लखनऊ तक सफर करने वाले यात्रियों को जल्द डबल डेकर ट्रेन की सवारी करने का मौका मिल सकता है। माना जा रहा है कि इस बार होली पर लखनऊ जाने वाले लोगों को डबल डेकर ट्रेन से सफर का मौका मिल सकता है।

दिल्ली से लखनऊ तक चलने वाली ये डबल डेकर ट्रेन आनंद विहार रेलवे स्टेशन से लखनऊ के बीच चलेगी। 12 डिब्बों वाली इस ट्रेन में 1300 यात्री लखनऊ तक की आरक्षित सीट पा सकेंगे। हर डिब्बे में 110 सीटें होगी और ट्रेन की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटा होगी, जबकि इसका किराया नई दिल्ली से लखनऊ के लिए 630 रुपये होगा।
माना जा रहा है कि रेल बजट के दौरान इस डबल डेकर ट्रेन की घोषणा हो सकती है। वहीं रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर गाड़ी चलाने का समय तय किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications