'...चुनाव के समय इतनी सारी गिरफ्तारियां गलत' हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने पर के कविता का ED पर निशाना
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी नेताओं के अलावा बीआरएस एमएलसी के कविता की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी के कविता की हिरासत अवधि राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाने का आदेश दिया है। बीआरएस नेता अब तीन दिन और हिरासत में रहेंगी।
हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के बाद एक सवाल के जवाब में बीआरएस एमएलसी के कविता ने केंद्रीय जांच एजेंसी और केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया। के कविता ने कहा के देश में लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में बड़े पैमाने पर नेताओं की गिरफ्तारी देश के भविष्य के लिए अच्छी बात नहीं है।

के कविता ने कहा, "हम संघर्ष कर रहे हैं। चुनाव के समय इतनी सारी राजनीतिक गिरफ्तारियां करना गलत है। ईसीआई को हस्तक्षेप करना चाहिए और इस देश में लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए...जय तेलंगाना।"
बता दें कि शनिवार को बीआरएस के कविता की हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और पांच दिन की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। ईडी की मांग पर विचार करते हुए कोर्ट ने के कविता को तीन दिनों की हिरासत में भेज दिया। कोर्ट के आदेश के बाद अब के कविता अब 26 मार्च तक ईडी की कस्टडी में रहेंगी। वहीं इस बीच कोर्ट के आदेश पर के कविता की उनके दोनों बच्चों और परिजनों से मुलाकात करवाई गई।












Click it and Unblock the Notifications