दिल्ली शराब नीति: CBI का बड़ा एक्शन, ED के सहायक निदेशक, Air India के कर्मचारी समेत कई पर मुकदमा
दिल्ली की नई शराब नीति से जुड़े घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है। जिसके तहत ईडी के सहायक निदेशक समेत कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
दिल्ली की नई शराब नीति (Delhi Liquor Policy) से जुड़े घोटाला मामले में सीबीआई अब तेजी से जांच आगे बढ़ा रही है। सोमवार (28 अगस्त) जांच एजेंसी ने बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक पवन खत्री की संलिप्तता पाई है। इसके अलावा हाल की जांच के बाद सीबीआई ने एयर इंडिया के कर्मचारी दीपक सांगवान, क्लेरिजेस होटल एंड रिसॉर्ट्स के सीईओ विक्रमादित्य और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से एक लिखित शिकायत दी गई थी। जिसमें आरोप था कि ईडी और सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए अमनदीप ढल और उसके पिता बीरेंद्र सिंह ने 5 करोड़ रुपये दिए थे। मामले में जांच कर रही सीबीआई अब इसी केस को लेकर अब ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री, शराब व्यापारी अमनदीप ढल और क्लैरिजेस होटल के सीईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि ईडी के सहायक निदेशक पवन खत्री पर कथित तौर पर शराब नीति मामले के आरोपी से 5 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। शिकायत में ईडी ने कहा था कि 3 करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर दिसंबर 2022 में और 2 करोड़ रुपये जनवरी 2023 में दिए गए।
वहीं दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं। सिसोदिया की जमानत याचिका इससे पहले हाइकोर्ट में खारिज हो चुकी है। जिसके बाद उन्होंने अब सर्वोच्च अदालत का रुख किया। उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications