दिल्ली: उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने किए 15 IPS अधिकारियों के तबादले
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उप-राज्यपाल के बीच तनातनी रही, जिसके कारण मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने तीन मंत्रियों समेत नौ दिनों से धरने पर बैठे रहे। हालांकि, मंगलवार को ये धरना खत्म हो गया। इसी बीच दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने 15 आईपीएस अधिकारियों के तत्काल तबादले के आदेश दिए है।

जिन अधिकारियों का ट्रांसर किया गया है कि उनके नाम इस प्रकार हैं- आईपीएस अधिकारी डॉक्टर साहर प्रीत हुडा(1997 बैच) , किमे केनिंन (2003 बैच), एम.एन तिवारी (2005 बैच), विजय सिंह(2005 बैच), शीबेश सिंह(2005 बैच), प्रमादिया(2005 बैच), जतिन नरवाल(साल 2006), विक्रम जीत सिंह(2006 बैच), डी, मीलिंद माहडूओ(2006 बैच), आर.साथीयासुनद्राम(2006 बैच), मोनिका भारद्वाज(2009 बैच) वी. स्वामी हरेशवार(2013 बैच) विचित्रा वीर(2013 बैच), अंकित कुमार सिंह (2013 बैच), जिम्मी चेरैम(2013 बैच)।
सीनियर आईपीएस अधिकारी डॉक्टर साहर प्रीत हुड्डा का तबादला अरुणाचल प्रदेश में किया गया है।वहीं, आईपीएस अधिकारी किमे केनिंन(2003 बैच का तबादला गोवा में किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग आईपीएस अधिकारियों को तबादला अलग-अलग शहरों में किया गया है।
यह भी पढ़ें- UK-India Week 2018 :नीति आय़ोग के वाइस चेयरमैन बोले-दुनिया में हम बड़े बदलाव का केंद्र हैं












Click it and Unblock the Notifications