LG ने केजरीवाल को लिखा पत्र, IAS अधिकारियों से मिलने का किया आग्रह
नई दिल्ली। दिल्ली में आईएएस अधिकारियों की हड़ताल को लेकर अनशन कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने केजरीवाल और मंत्रियों को दिल्ली सचिवालय में अफसरों के साथ मीटिंग के लिए आमंत्रण दिया है। उपराज्यपाल ने अफसरों और मंत्रियों के बीच बातचीत के जरिये विवाद सुलझाने की बात कही है।

मंगलवार को एलजी ने पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल से आग्रह किया है कि वह तत्काल सचिवालय में अफसरों से मुलाकात करें। ताकि दिल्ली की जनता के हक में दोनों पक्षों की चिंताओं और अकांक्षाओं का समाधान किया जा सके।
वहीं, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित हाथापाई के बाद शुरू हुए गतिरोध को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सचिवालय में बैठक के लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण का इंतजार है।
बता दें कि, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के एलजी अनिल बैजल से सरकार और नौकरशाहों के साथ बैठक कराने का अनुरोध किया था जिसके बाद आईएसएस अधिकारियों की ओर से यह बयान जारी किया गया है। आईएएस एजीएमयूटी संगठन का कहना है कि नौकरशाहों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद अफसर बैठक के लिए औपचारिक संदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications