दिल्ली में LG ने होम क्वारंटीन पर लगाई रोक, नाराज केजरीवाल सरकार ने कहा-मनमाने फैसले से कोरोना की जंग पर असर
दिल्ली में LG ने होम क्वारंटीन पर लगाई रोक, नाराज केजरीवाल सरकार ने कहा-मनमाने फैसले से कोरोना की जंग पर असर
नई दिल्ली। दिल्ली में उरराज्यपाल अनिल बैजल ने होम क्वारंटीइन के फैसलों को पलट दिया है। उपराज्यपाल के फैसले के बाद अब दिल्ली में लोगों को होम क्वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गृह मंत्रालय की सालह को मानते हुए आदेश जारी कर दिया, लेकिन इस फैसले के बाद एक बार फिर से दिल्ली में उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार आमने-सामने आ गई है।

आप सरकार का कहना है कि इस फैसले की वजह से लोग टेस्ट करवाने से घबराएंगे। वहीं कोरोना पीड़ितों के इलाज में जुटे डॉक्टरों और नर्सो पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। आपको बता दें कि अपने आदेश में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि पांच दिन इंस्टीट्यूशनल क्ववारंटीन में रहने के बाद अगर किसी मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं दिखते हैं तो उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया जाएगा।
क्या है दिल्ली में क्वारंटीन का नया नियम
उपराज्यपाल के नए आदेश के मुताबिक अब हर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को 5 दिन के लिए अनिवार्य रूप से क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा। इसके बाद अगर लक्षण नहीं दिखते हैं तो उसे होम क्वारंटीन और अगर लक्षण दिखते हैं तो अस्पताल भेजा जाएगा। एवजी के इस आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने जिस कंपनी को होम आइसोलेशन वाले मरीजों को सलाह देने के लिए आटरसोर्स किया था उसकी सेवाएं समाप्त हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications