लालू के गाल पर बाबा रामदेव ने लगाई गोल्ड क्रीम तो चमक गये बिहारी बाबू

नई दिल्ली। राजद प्रमुख लालू यादव ने योग गुरू बाबा रामदेव की आलोचनाा करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन बुधवार को सब कुछ बदला-बदला तब नजर आया जब बाबा रामदेव दिल्ली में सुबह-सुबह लालू यादव के घर पहुंचे।

टीवी विज्ञापनों के मामले में भी बाबा रामदेव बने नंबर 1 खिलाड़ी

Delhi: Lalu Prasad Yadav meets Baba Ramdev, Something Interesting

दोनों की ये मुलाकात काफी अचरज भरी रही क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की। करीब घंटा भर मुलाकात करने के बाद दोनों लोग लालू के ही घर पर मीडिया से मुखातिब हुए और एक-दूसरे की जमकर तारीफें की।

बाबा रामदेव ने लालू के गाल पर अपनी प्रोडक्ट पतंजलि की गोल्ड क्रीम लगाकर कहा कि लालू केवल हमारे योग के ही नहीं बल्कि इस प्रोडक्ट के भी ब्रांड एंबेसडर हैं। तो वहीं लालू ने बाबा रामदेव को योग महाराज कहकर संबोधित किया। लालू ने कहा कि बाबा रामदेव के सारे प्रोडक्ट काफी शुद्द, देसी और बढ़िया है जिसके कारण विदेशी कंपनियों की मार्केट पर असर पड़ा है और यही वजह है कि लोग बाबा रामदेव से जलते हैं।

तो वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि जिस क्रीम को मैंने लालू जी के गाल पर लगाया है उसे विदेशी कंपनियां करीब तीन हजार में बेचतीं जबकि मैं मात्र 399 में बेच रहा हूं तो क्या गलत कर रहा हूं, आप इस क्रीम का असर देखिये कि लालू जी का गाल क्या गजब चमक रहा है। जैसे ही बाबा रामदेव ने ये कहा लालू समेत वहां खड़े सभी लोग ठहाके मार कर हंसने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+