Delhi ka Mausam: दिल्ली-NCR में कम नहीं हो रही उमस, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है। हल्की बारिश होने के बाद भी यहां गर्मी चरम पर है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और शाम तक बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। आज यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है लेकिन लोगों को अभी भी गर्मी सहनी पड़ेगी।

Delhi ka Mausam

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले हफ्ते से मौसम में यहां परिवर्तन होगा और लोगों को राहत मिलेगी। आज दिल्ली में पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि एक सकारात्मक बात ये है कि पिछले कई दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 124 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 139 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 143 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -128 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 132 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 118 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने के आसार है।

यहां पर होगी बारिश

दिल्ली का जहां ये हाल है, वहीं दूसरी ओर देश के दूसरे राज्यों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब ही रहेगा इसलिए यहां अगले तीन दिन तक कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है।

केरल में हल्की बारिश होने के आसार हैं

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं हिमाचल में मेघ बरस सकते हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में जमकर बादल बरसेंगे तो वहीं उड़ीसा, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और कोंकण-गोवा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+