दिल्ली में पारा गिरने से ठंड बढ़ी, राजधानी आने वाली 9 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर समेत फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत जैसे इलाकों में बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ी है। बुधवार को दिल्ली एनसीआर में पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेलिसियस दर्ज किया गया था। हालांकि मंगलवार को दिन में धूप खिली रही लेकिन हवाओं के कारण ठंड बनी रही। ऐसे में कई बेघर लोग मजबूरन जगह जगह बने रैन बसेरों की ओर बढ़ गए।
बुधवार को सुबह हलके कोहरे और ठंड के साथ रही। दिनभर स्मॉग रहने की संभावना है।

delhi is more cold on wednesday, temperature falls to 6 degree

वहीं इस ठंड और कोहरे का खासा असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली पहुंचने वाली कुल 9 ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ाने भी देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 10 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम 6 डिग्री बरकरार रहेगा। 10 तारीख के बाद अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री रहेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में ठंड का कहर जारी, घने कोहरे के कारण 13 ट्रेनें लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+