कपल के कमरे में छिपकर झांक रहा था होटल कर्मचारी, महिला की पड़ी नजर और फिर...
नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग स्थित होटल के एक कर्माचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कर्मचारी पर आरोप है कि वो होटल के वेंटिलेशन के जरिए एक कपल के कमरे में ताक-झांक कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजी बाबू के रूप में किया है। राजी ने होटल के वेंटिलेशन पर चढ़कर कपल के कमरे में चोरी झुपके देखते हुए महिला ने पकड़ लिया। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी और फिर पुलिस में शिकायत की गई।

कपल ने काबिल होटल में बुक कराया था कमरा
यह घटना गुरुवार रात की है जब आगरा से आए एक कपल ने काबिल होटल में एक कमरा बुक कराया था। पुलिस ने बताया कि यह कपल इवेंट मैनेजर का काम करते और उसी के सिलसिले में दिल्ली आए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात 11 बजे महिला को वेंटिलेशन की तरफ कुछ आवाज सुनाई दी जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पति को दी।

ताक-झाक करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
पति ने उठकर जब होटल के वेटिंलेशन की तरफ देखा तो आरोपी शॉफ्ट पर था और भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन शख्स ने उसे धर दबोचा। इसके बाद शख्स ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि बाबू बिहार का रहने वाला है और यहां के होटल में पिछले कुछ साल से वेटर का काम करता है।

मोबाइल फोन हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास मोबाइल फोन भी बरामद कर उसकी जांच मे जुटी हुई है कि कही उसने फोन से कोई फोटो तो नहीं क्लिक की है। इसके अलावा पुलिस होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर रही है जिससे की और भी ऐसी कई जानकारी मिल सकती है। क्योंकि पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी शख्स इससे पहले भी इस घटना को अंजाम दिया होगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications