दिल्ली में खून की होली: गुब्बारा फेंक रहे बच्चे को बचाने को लेकर हुआ झगड़ा, शख्स को 50 बार चाकू मारा, VIDEO
नई दिल्ली। होली के मौके पर राजधानी दिल्ली में एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छोटी होली यानी कि 1 फरवरी को दिल्ली में खून की होली खेली गई। खानपुर इलाके में मामूली विवाद के चलते कई युवकों ने एक युवक पर चाकू और रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आशीष नाम के युवक का दोष सिर्फ इतना था कि उसने दो लड़कों को बच्चे की पिटाई करने से रोका था। ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। आशीष को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक 10-12 बाइकों पर सवार होकर कुछ अज्ञात युवक आए और जिम से अपने घर लौट रहे आशीष पर ताबड़तोड़ चाकूओं और रॉड से हमला कर दिया। युवकों ने आशीष पर चाकू से 50 बार किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से 20-25 युवक आशीष पर हमला करने के बाद भागते दिखाई दे रहे हैं। होली से ठीक एक दिन पहले घटी यह घटना दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने के दावे की पोल खोल रही है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि होली पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
पुलिसकर्मी 2 शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी, वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके अलावा पुलिसकर्मी बाइकों और पैट्रोलिंग कारों से विभिन्न इलाकों में गश्त करेंगे, ताकि होली के हुड़दंग में किसी तरह की परेशानी ना हो।
गुब्बारे फेंकने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह एक लड़के ने दो लोगों पर पानी भरा गुब्बारा फेंक दिया था। इससे भड़के उन दोनों लोगों ने लड़के को उसके से बाहर खींचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। ऐसे में वहीं पड़ोस में रहने वाले आशीष ने उन्हें ऐसा करने से रोका। उस वक्त उनके बीच थोड़ी नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद वे दोनों लोग इसका अंजाम भुगतने की धमकी देकर तब वहां से चले गए।
आशीष को घेर कर चाकू मारा
इसके बाद शाम को करीब 4 बजे आशीष जब जिम से बाहर निकला, तो बाइक सवार हमलावरों से उस पर हमला कर दिया। आशीष को वहां करीब 20 लोगों ने घेर लिया और रॉड व चाकुओं से उस पर हमला करने लगे। इस हमले में लहूलुहान हुए आशीष को छोड़ से वे लोग वहां से भाग गए।
आशीष की चीखपुकार सुनकर उसके कुछ पड़ोसी वहां पहुंचे और अधमरी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में नेब सराय पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी हमलावरों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications