यौन शोषण मामले में कुमार विश्वास को हाई कोर्ट ने नहीं दी राहत
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में कथित तौर पर महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते विवादों में आये कुमार विश्वास को हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने दिल्ली महिला आयोग के समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।[महिला के साथ सोते पकड़े गये थे कुमार विश्वास!]
गौरतलब है कि कुमार विश्वास पर अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान एक आप महिला वालंटियर के साथ सोने का आरोप लगा था। वहीं इस मामले में पीड़ित महिला ने मीडिया में आकर कुमार विश्वास पर हमला बोलते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाये थे। महिला ने आरोप लगाया था कि कुमार विश्वास की तरफ से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications