निर्भया केस: दोषी पवन कुमार गुप्ता की याचिका पर आज ही होगी सुनवाई, दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश लिया वापस
नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप-हत्या केस में फांसी की सजा का सामना कर रहे चार दोषियों में से एक पवन कुमार गुप्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करते हुए दावा किया है कि वह दिसंबर 2012 में अपराध के वक्त नाबालिग था। इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 24 जनवरी, 2020 को सुनवाई करने का आदेश दिया लेकिन निर्भया के वकील की तरफ से इसका कड़ा विरोध किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने अपना आदेश लिया। इस याचिका पर आज ही सुनवाई होगी।

इसके पहले, दोषी के वकील एपी सिंह ने दस्तावेज पेश करने के लिए कोर्ट से और वक्त मांगा था जिसके बाद कोर्ट ने 24 जनवरी तक के लिए इस मामले की सुनवाई टाल दी थी। दोषी पवन की याचिका पर आज न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत की पीठ ने सुनवाई शुरू की। इस याचिका में पवन कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि जांच अधिकारी ने उसकी उम्र का पता लगाने के लिए हड्डियों संबंधी जांच नहीं की थी।
दोषी के वकील ने कहा कि इस मुद्दे को मामले के अंतिम निपटारे के बाद भी उठाया जा सकता है। दोषी के वकील ने जुवेनाइल जस्टिस कानून के तहत छूट का दावा किया और कहा कि इस कानून की धारा 7ए में प्रावधान है कि नाबालिग होने का दावा किसी भी अदालत में किया जा सकता है। इस संबंध में वकील एपी सिंह ने दस्तावेज पेश करने के लिए और वक्त मांगा। लेकिन निर्भया के वकील की तरफ से लगातार विरोध किया जाता रहा, जिसके बाद कोर्ट ने अपना आदेश वापस ले लिया।
बता दें कि पवन को निर्भया गैंगरेप-मर्डर केस में 3 अन्य के साथ मौत की सजा सुनाई गई है और वह तिहाड़ जेल में बंद है। निर्भया केस में चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इस मामले में चार में से एक दोषी अक्षय ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications