गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामला: दिल्ली हाईकोर्ट का सीबीआई, केंद्र, पुलिस को नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। अदालत ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करने वाली अर्जी पर सुनवाई करते हुए सोमवार को ये नोटिस जारी किए हैं। सभी को 30 अप्रैल को जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

वकील मनोहर लाल शर्मा ने ये याचिका दायर की है, याचिका में मांग की गई है कि अदालत की निगरानी में सीबीआइ इस मामले की जांच करें।मनोहर लाल शर्मा ने ये याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी। उच्चतम न्यायालय ने अदालत की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने के लिये दायर जनहित याचिका पर गुरुवार को विचार करने से इंकार कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्य कांत की पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि उन्हें इसके लिये दिल्ली उच्च न्यायालय जाना चाहिए। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई।
ये मामला 6 फरवरी का है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में ऐनुअल फेस्ट के दौरान बाहरी लोगों ने घुसकर छात्राओं के साथ बदतमीजी की थी। छात्राओं के इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखने और भारी विरोध प्रदर्शन करने के बाद 9 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया। हौजखास थाने में आईपीसी के सेक्शन 452, 354, 509 और 34 के तहत केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामला की जांच शुरू की और गिरफ्तारियां की। मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हुईं। मामले में पहले 10 गिरफ्तारियां हुईं, जिनकी जमानत हो गई है। पुलिस ने दो और लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। ये एनसीआर की सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज के छात्र हैं। सीसीटीवी से पता चलता है कि ये सभी कॉलेज में जबरदस्ती घुसे और कॉलेज के गेट को तोड़ डाला। पुलिस का कहना है कि 11 टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जो भी टेक्निकल डीटेल्स उपलब्ध हैं, उन्हें देखा जा रहा है। पुलिस की टीम संदिग्धों की पहचान के लिए एनसीआर के अलग-अलग शहरों में जा रही हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications