बैन नहीं होगी सुशांत के जीवन पर बनने वाली फिल्म, हाईकोर्ट ने खारिज की उनके पिता की याचिका
बैन नहीं होगी सुशांत के जीवन पर बनने वाली फिल्म, हाईकोर्ट ने खारिज की उनके पिता की याचिका
नई दिल्ली, 10 जून: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनने वाली फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को लेकर प्रस्तावित फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। केके सिंह ने हाईकोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में मांग की थी कि किसी भी फिल्म में उनके बेटे सुशांत सिंह राजपूत के नाम या उसके जैसी स्टोरी दिखाने पर रोक लगाई जाए। हालांकि कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया।
Recommended Video

आपको बता दें कि बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर कई फिल्में प्रस्तावित हैं। इनमें 'न्याय: द जस्टिस', 'शशांक' और 'सुसाइड या मर्डर' का नाम शामिल है। सुशांत के पिता केके सिंह ने इन फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की थी। अपनी याचिका में केके सिंह ने अपील की, 'सुशांत सिंह राजपूत के निजी जीवन पर आधारित कोई भी प्रकाशन या फिल्म 'स्पष्ट और जानबूझकर' उनकी निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। और, बिना उनकी पूर्व कानूनी अनुमित के ऐसा नहीं किया जा सकता। इसके अलावा सुशांत के निजी जीवन पर बनने वाली कोई भी फिल्म उनकी मौत से संबंधित जांच में ना केवल गवाहों को प्रभावित करेगी, बल्कि सुशांत के प्रति लोगों की धारणा को भी बदलेगी।'
'आज हमारी जीत हुई है'
वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका के खिलाफ फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं की तरफ से मामले की पैरवी कर रहे वकील एपी सिंह ने कहा, 'ये हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है। आज हमारी जीत हुई है। यह जीत सिर्फ हमारी ही नहीं, बल्कि उन सभी निर्देशकों, निर्माताओं की भी है जिन्होंने समाज को सही दिशा देने के लिए ये फिल्में बनाईं।'












Click it and Unblock the Notifications