दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- अभी 10-12 दिन और बढ़ेंगे कोरोना के मरीज

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले-अभी 10-12 दिन और बढ़ेंगे कोरोना के मामले

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि हाल के दिनों में राजधानी में कोरोना के मामलों में उछाल की वजह बाहर से लोगों का आना है। जैन ने कहा है कि आने वाले 10 दिनों में दिल्ली में कोरोना के केस और ज्यादा बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगले 10-15 दिन ज्यादा केस बढ़ेंगे और फिर इसमें कमी आएगी।

 दिल्ली खुली है तो इसलिए ज्यादा केस

दिल्ली खुली है तो इसलिए ज्यादा केस

दिल्ली में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा, हाल ही में दिल्ली खुली है और काफी लोग बाहर से आए हैं। इसके साथ ही त्योहार भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में संक्रमण बढ़ा है। जैन ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के संक्रमित होने और समय पर टेस्ट न कराने से उसके कारण कई और लोग संक्रमित हो जाते हैं। यही कारण है कि दिल्ली सरकार ने ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। जब ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग होगी तो संक्रमण के मामले भी अधिक आएंगे।

 दिल्ली में कोरोना की सेकेंड वेव पर क्या बोले जैन

दिल्ली में कोरोना की सेकेंड वेव पर क्या बोले जैन

दिल्ली में कोरोना के दूसरे दौर को सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। अभी ये खत्म नहीं हुआ है। एक बार खत्म होने के बाद जब फिर से संक्रमण फैलने लगे उसके सेकेंड वेव कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह टेक्निकल मामला है। ना तो देश में कोरोना खत्म हुआ है और ना ही दिल्ली में। सेकेंड वेव या सेकेंड स्पाइक उसको कह सकते हैं जब पहली बार कोरोना खत्म हो जाए।

पहले भी बाहरी लोगों को जिम्मेदार बता चुकी आप सरकार

पहले भी बाहरी लोगों को जिम्मेदार बता चुकी आप सरकार

दिल्ली में बीते कुछ दिनों में लगातार कोरोना के मामलों में उठाल देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन टेस्टिंग का बढ़ाया जाना कह रहे हैं। आप सरकार का कहना है कि बीते कुछ दिनों में टेस्टिंग दोगुनी कर देने की वजह से मामले बढ़े हैं। हालांकि अब एक बार फिर जैन ने बाहरी लोगों की बात भी कह दी है। इससे पहले अगस्त में सत्‍येंद्र जैन ने कहा था कि दिल्ली में काफी बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्यों से भी लोग टेस्ट कराने के लिए आ रहे हैं। हॉस्पिटल में जो एडमिट हैं, उनमें एक तिहाई से ज्यादा लोग बाहर से आ रहे हैं। ऐसे में बाहरियों की वजह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़िए- WHO चीफ बोले- कोरोना महामारी आखिरी नहीं, और संकटों के लिए भी तैयार रहें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+