WHO चीफ बोले- कोरोना महामारी आखिरी नहीं, और संकटों के लिए भी तैयार रहें
WHO चीफ बोले-
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के चीफ टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा कि दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के बाद और चुनौतियों के लिए भी लोग तैयार रहें। टेड्रोस ने कहा है कि कोरोना कोई आखिरी महामारी नहीं है, दुनियाभर के देश भविष्य में आने वाले संकटों को लेकर तैयार रहें। गेब्रेयसस ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कही हैं।
Recommended Video

डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा, प्रौद्योगिकियों में काफी प्रगति के बावजूद कई देशों ने अभी तक अपने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों पर सही दिशा में ध्यान नहीं दिया है। सभी देशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में भारी निवेश करना होगा। इतिहास ने हमें सिखाया है कि महामारी जीवन का एक हिस्सा है। ऐसे में अगली बार महामारी आने पर हम सबको इसके लिए तैयार रहना होगा। हम ये ना समझें कि कोरोना वायरस संक्रमण आखिरी महामारी है। भविष्य में किसी भी समस्या से हम निपट सकें, इसके लिए स्वास्थ्य सेवा में सभी देशों के निवेश करना होगा।
कोरोना महामारी से इस समय पूरी दुनिया प्रभावित है। अमेरिका, ब्राजील, भारत, इंग्लैंड, इटली, चीन जैसे देश तो इससे बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च को कोरोना वायरस संक्रमण को वैश्विक महामारी घोषित किया था। इसके बाद लगातार विश्व स्वास्थ्य संगठन कोरोना को लेकर बयान जारी करता रहा है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोना वायरस लंबे समय तक के लिए रह सकता है। कोरोना वायरस इस साल जनवरी में सामने आया था और कुछ महीने में ही सारे विश्व में फैल गया। आज विश्व में पौने तीन करोड़ मामले कोरोना के आ चुके हैं और आठ लाख से ज्यादा लोग इससे मर चुके हैं। अमेरिका, भारत ब्राजील में 40-40 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। दुनिया का कोई हिस्सा नहीं है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर इस महामारी की वजह नुकसान का सामना नहीं कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications