WhatsApp new privacy policy: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा-निजता प्रभावित होती है तो फोन से हटा दें व्हाट्सऐप
नई दिल्ली। WhatsApp new privacy policy:व्हाट्सऐप (WhatsApp) की तरफ से लाई गई नई प्राइवेट पॉलिसी को लेकर शुरू हुए विवाद बढ़ता ही जा रहा है। व्हाट्सऐप की नई प्राइवेट पॉलिसी( (WhatsApp Privacy Policy) पर दिल्ली हाईकोर्ट(delhi Highcourt) में सोमवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि, व्हाट्सऐप की नई निजता नीति स्वीकार करना स्वैच्छिक है और यदि कोई इसकी शर्तों एवं नियमों से सहमत नहीं है, तो आप इसे अपने फोन से हटा सकते हैं। कोर्ट ने नई पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप और फेसबुक को नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी।
Recommended Video

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव सचदेवा ने कहा, 'यह एक निजी ऐप है। इसमें शामिल न हों। यह स्वैच्छिक है, इसे स्वीकार न कीजिए। किसी और ऐप का इस्तेमाल कीजिए।' अदालत ने कहा कि यदि मोबाइल ऐप की शर्तें एवं नियम पढ़े जाएं, तो अधिकतर ऐप के बारे में आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आप किन बातों पर सहमति जता रहे हैं। अदालत ने कहा, यहां तक कि 'गूगल मैप्स' भी आपके सभी डाटा को एकत्र करता है।
कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर विचार-विमर्श की आवश्यकता है, इसलिए सोमवार को समय के अभाव के कारण इस मामले को 25 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। केंद्र सरकार ने भी अदालत की इस बात पर सहमति जताई कि इस मामले के विश्लेषण की आवश्यकता है। व्हाट्सएप की प्राइवेसी नीति को लागू करने के खिलाफ एक वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। याचिका में कहा गया है कि ये संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार के खिलाफ है।
इसलिए हम इस मामले में चाहते हैं कि कड़ा कानून बने। यूरोपीय देशों में इसको लेकर कड़े कानून हैं, इसलिए व्हाट्सएप की पॉलिसी वहां पर अलग है और भारत में कानून सख्त ना होने के कारण आम लोगों के डाटा को थर्ड पार्टी को शेयर करने पर ऐसे एप को कोई दिक्कत नहीं है। गौरतलब है कि 5 जनवरी को WhatsApp ने नई प्राइवेसी पॉलिसी का ऐलान किया। इस पॉलिसी के ऐलान के बाद व्हाट्सऐप यूजर्स के ऐप पर नोटिफिकेशन शेयर किया जाने लगा, जिसमें यूजर्स को इस पॉलिसी को एक्सेप्ट करने को कहा जा रहा है। इस नोटिफिकेशन में व्हाट्सऐप की ओर से जानकारी दी गई कि वो यूजर्स की जानकारी को शेयर करने जा रहा है। जिसमें बताया गया कि वो कौन सा डेटा शेयर करेगा, किसके साथ करेगा।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications