बग्गी पर चढ़ दूल्हे को मारी गोली, इलाज के बाद फिर से शादी करने पहुंचा दूल्हा
नई दिल्ली। देश की राजधानी में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शादी के लिए बारात संग जा रहे दूल्हे को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। यह घटना दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके की है, जहां सोमवार देर रात दूल्हे की शादी के रिवाज चल रहे थे। घटना रात तकरीबन 10 बजे की है, जब दूल्हा बादल बग्गी पर सवार होकर शादी के लिए मदनगीर जा रहा था। इसी दौरान बाराती बग्गी के आगे संगीत की धुन पर जमकर नाच रहे थे। तभी दो बाइक सवार वहां आए औ र उन्होंने दूल्हे पर गोली चला दी। गौर करने वाली बात यह है कि दूल्हे को जहां गोली मारी गई वह कार्यक्रम स्थल से महज 500 मीटर दूर था।

जिस वक्त बाराती बग्गी के सामने संगीत पर डांस कर रहे थे, तभी दो बाइक सवार यहां आए और वह बग्गी पर चढ़ गए और इन लोगों ने बादल को गोली मार दी जिसके बाद बादल के कंधे पर गोली लग गई थी। संगीत के शोर की वजह से लोगों को इसकी जानकारी नही मिली। जिसके बाद खुद बादल बग्गी से नीचे उतरे और उन्हें परिवार वालों को बताया कि एक आदमी ने उन्हें गोली मार दी है। जिसके बाद उन्हें पास के बत्रा अस्पताल ल में भर्ती कराया गया।
गौर करने वाली बात यह है कि अस्पताल में तकरीबन तीन घंटे तक इलाज के बाद जब डॉक्टरों ने बादल के कंधे से गोली निकाल दी, तो वह अस्पाल से छुट्टी लेकर वापस शादी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और शादी की परंपरा को पूरा किया। बादल ने कहा कि वह शादी के बाद वह अपना ऑपरेशन करवाएगा। हालांकि अभी तक इस घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है कि आखिर क्यों दूल्हे को गोली मारी गई है। पुलिस ने इस इस घटना के बाद मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या के बाद अब इस जगह पर भगवान राम की मूर्ति लगाएगी योगी सरकार












Click it and Unblock the Notifications