दिल्ली सरकार ने जारी की राजधानी में चल रहे 12 फर्जी शिक्षा बोर्डों की लिस्ट

निदेशालय ने कहा कि जहां तक दिल्ली का सवाल है, यहां तीन बोर्ड हैं। इनमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (आईसीएसई) और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान (एनआईओएस) शामिल हैं।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 12 फर्जी शिक्षा बोर्ड चल रहे है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने इन फर्जी शिक्षा बोर्डों को लेकर छात्रों और अभिभावकों को आगाह किया है। दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने अपने एक आदेश में कहा कि शहर में दिल्ली सरकार का कोई राज्य बोर्ड नहीं है। दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ही सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर सहायताप्राप्त स्कूलों का विनियमन करता है। निदेशालय ने कहा कि वह किसी बोर्ड को मान्यता नहीं देता।

दिल्ली सरकार ने जारी की राजधानी में चल रहे 12 फर्जी शिक्षा बोर्डों की लिस्ट

निदेशालय ने कहा कि जहां तक दिल्ली का सवाल है, यहां तीन बोर्ड हैं। इनमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (आईसीएसई) और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान (एनआईओएस) शामिल हैं।

इन बोर्डों को फर्जी घोषित किया गया है
शिक्षा निदेशालय ने जिन बोर्डों को फर्जी घोषित किया है, उनमें उर्दू शिक्षा बोर्ड, ग्रामीण मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, दिल्ली बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, सेंट्रल बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन आदि शामिल हैं। दिल्ली में काम कर रहे अन्य फर्जी बोर्डों में हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड, स्टेट काउंसिल ऑफ सीनियर सेकेंडरी ओपन एजुकेशन, बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन आदि शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+