दिल्ली सरकार केंद्र से करेगी उबेर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली,| दिल्ली सरकार ने उबेर, ओला और एप आधारित अन्य टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों के खिलाफ केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की मांग करेगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री ने मंगलवार को यह बात कही।

उबेर टैक्सी चालक द्वारा दिल्ली की एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आने के एक दिन बाद गोपाल राय ने कहा, "राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद ये टैक्सियां दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार के पास उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तंत्र नहीं है।"
उन्होंने कहा, "यह हमारी समझ से परे है कि सूचना देने के बावजूद केंद्र सरकार इन टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। यह सेवाएं एप्लीकेशन आधारित होने का अनुचित लाभ ले रही हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications