दिल्ली: पंजाबी बस्ती मार्केट, जनता मार्केट, नांगलोई में प्रतिबंध को हटाया गया
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में संक्रमण का खतरा काफी अधिक बढ़ गया है। इसी वजह से दिल्ली की सरकार ने हाल ही में हिदायत दी थी कि अगर लोग जरूरी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसकी के चलते दिल्ली के पंजाबी बस्ती बाजार, जनता मार्केट, नांगलोई में पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन अब दिल्ली सरकार ने इस पाबंदी को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। इन इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों और कोरोना से जुड़े जरूरी दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिस वजह से इन इलाकों को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
Recommended Video

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए जहां दिल्ली में कोरोना वायरस टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी गई है, तो वहीं कुछ राज्यों में रात्रिकालीन कर्फ्यू घोषित कर दिए गए हैं। इस बीच कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो रही वैक्सीन को लेकर भी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि वैक्सीन के वितरण की रणनीति सहित अन्य जरूरी बातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्द राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
हाल के दिनों में दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में कोरोना वायरस की एक और लहर देखने को मिली है। हालांकि देश में दैनिक मामले अभी भी 50 हजार की संख्या से नीचे हैं, लेकिन कुछ शहरी इलाकों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से यहां रात्रिकालीन कर्फ्यू और शादियों में मेहमानों की संख्या सीमित करने जैसे फैसले लिए गए हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल पर विचार कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications