कोविड-19: केंद्र के बाद दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के DA-DR में वृद्धि पर रोक लगाई

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) से जंग के बीच दिल्ली सरकार ने खुद को आर्थिक मोर्चे पर मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने करीब 2.2 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में होने वाली बढ़ोतरी पर जुलाई, 2021 तक के लिए रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि सरकार को अपने इस कदम से अप्रत्यक्ष रूप से वित्तीय मदद मिलेगी।

केंद्र सरकार के आदेश का समर्थन किया

केंद्र सरकार के आदेश का समर्थन किया

बता दें कि सरकारी खर्चों में कमी का हवाला देकर इससे पहले केंद्र सरकार भी इस तरह का फैसला ले चुकी है। जनवरी 2020 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (Dearness Relief) लंबित थी। अब दिल्ली वित्त विभाग ने भी केंद्र सरकार के इस तरह के आदेश का समर्थन किया है और इस पर अमल करते हुए आदेश जारी किया है। इस मामले में एक अधिकारी ने कहा, दिल्ली सरकार ने डीए और डीआर के मुद्दे पर केंद्र सरकार के हालिया जारी आदेश का समर्थन किया है।

अगले साल जुलाई तक रोक

अगले साल जुलाई तक रोक

अधिकारी के मुताबिक, इसी पर अमल करते हुए दिल्ली सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर भी यह आदेश लागू होगा। इस तरह डीए-डीआर पर अगले साल जुलाई तक रोक रहेगी। संबंधित अधिकारी ने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से काफी राशि बचेगी, जिसका इस्तेमाल राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई और उससे निपटने के लिए किया जाएगा।

2.2 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी प्रभावित

2.2 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी प्रभावित

वहीं दिल्ली सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ के महासचिव उमेश बत्रा की मानें तो इस फैसले से करीब 2.2 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी प्रभावित होंगे। गौरतलब है कि इस तरह का फैसला देश की अन्य राज्य सरकार भी ले चुकी हैं, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण का सामना किया जा सके। इसके अलावा कुछ राज्य सरकारें तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कटौती पर भी विचार कर रही हैं।

दिल्ली में कुल मामले 3439 हुए

दिल्ली में कुल मामले 3439 हुए

राजधानी में कोरोना के मामलों की बात करें तो बुधवार को संक्रमण के 125 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3439 हो गई है। इसके अलावा 2 नई मौतें भी दर्ज की गई हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मौतें 56 हो गई हैं। वहीं दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 2,291 है जबकि 1,092 लोग ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+