अब आम नहीं आम आदमी पार्टी, आशीष खेतान को मिलेगी सवा लाख रुपये की सैलरी
नई दिल्ली। बदलाव की राजनीति का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी भी अब परंपरागत राजनीति में माहिर होती जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नेता आशीष खेतान को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया है।

एक बाद एक जिस तरह पार्टी अपने करीबी लोगों को फायदे पहुंचा रही है उससे पार्टी की हकीकत लोगों के सामने आ गयी है। पार्टी ने आशीष खेतान को दिल्ली डायलॉग कमीशन का उपाध्यक्ष बवाने के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। जिसके बाद उन्हें कई तरह की सरकारी सुविधायें प्राप्त हो जाएंगी।
इंडिया टूडे के मुताबिक कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिये जाने के बाद आशीष खेतान को हर महीने सवा लाख रुपए की सैलरी मिलेगी। खेतान को अब सरकारी बंगला भी दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें सरकारी गाड़ी, घर में कैंप ऑफिस की सुविधा, 20 सरकारी कर्मचारी, मुफ्त बिजली, मुफ्त टेलीफोन, इंटरनेट, जैसी कई सुविधायें अब आशीष खेतान को मिलने लग जायेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले हरियाणा में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता नवीन जयहिंद सिंह की पत्नी स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications