डेटिंग ऐप पर हुई लड़ाई तो लड़की ने दी धमकी, दिल्ली में होगा बम धमाका
नई दिल्ली। एक युवती ने डेंटिग ऐप पर दिल्ली में बम धमाके की धमकी दे डाली। दरअसल, डेटिंग ऐप टिंडर पर चैटिंग कर रहे युवक को उसके साथ चैटिंग करने वाली एक युवती ने दिल्ली में ना सिर्फ धमाके की धमकी दी बल्कि राष्ट्रपति भवन को भी उड़ाने की बात कही। जिसके बाद युवक ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

नोकझोंक के बाद दी धमकी
लड़का ऐप पर लड़की के साथ बात कर रहा था। किसी बात को लेकर दोनों की तूतू-मैंमैं हो गई। इसके बाद उस लड़की ने युवक को धमकी दे देते हुए कहा किजब दिल्ली में न्यूक्लियर धमाका होगा और राष्ट्रपति भवन उड़ेगा, तब तुझे पता चलेगा कि मैं कौन हूं।

पुलिस से की शिकायत
युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस एक्शन में आ गई। अब पुलिस लड़के के चैटिंग एप की आईडी के ज़रिए ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वो लड़की कौन है और कहां से वो इस तरह की चैटिंग करती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

घबरा गया लड़का
युवक ने बताया कि वो एक लड़की से रोज ऑनलाइन चैटिंग करता था, तभी उसकी लड़की से बहस हो गई। इस पर लड़की ने दिल्ली में बम धमाके की धमकी दे डाली। ये देख युवक घबरा गया और उसने फौरन 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इस बारे में बारे जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications