दिल्ली: भाइयों ने बहन के प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला, शव नहर में फेंका

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना में 18 साल के युवक की कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के भाइयों ने अपहरण कर हत्या कर दी। बताया गया है कि मकतूल को आरोपियों ने अपनी बहन के साथ कार में देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने उसका अपहरण किया और हत्या कर उसका शव नहर में फेक दिया। इतना ही नहीं उसकी कार को भी आग लगा दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने लड़की के भाई और तीन अन्य पर मामला दर्ज किया है।

 मामा के घर रहता था साहिल

मामा के घर रहता था साहिल

18 साल का साहिल बवाना में अपने मामा के घर रहता था। 23 अक्टूबर को वह अपनी कार समेत लापता हो गया। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदी की शिकायत बवना थाने में दर्ज कराई। साहिल की प्रेमिका ने उसके अपहरण और किसी अनहोनी की आशंका की बात अपनी सहेली को बताई तो उसने साहिल के मामा को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को साहिल के लड़की से रिश्ते के बारे में बताया तो पुलिस ने लड़की के बड़े भाई राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

राकेश ने खोला राज

राकेश ने खोला राज

युवती के कजिन राकेश से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने साहुल की हत्या की बात बताई। राकेश की निशानदेही पर पुलिस ने नहर से शव और जली हुई कार को कब्जे में ले लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने साहुल को बहन के साथ पेट्रोल पंप पर देखा था। जिसके बाद उसने साहिल को मारने की सोच ली। उसने साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

मारपीट का बनाया था वीडियो

मारपीट का बनाया था वीडियो

मारपीट के दौरान आरोपियों ने साहिल का वीडियो भी बनाया था। ये उन्होंने अपने बचाव के लिए किया था। वीडियो में साहिल से कहलवाया गया है कि उसे नकाबपोश लोगों ने पीटा है। घायल हालत में साहिल से ये कहलवाया जा रहा है। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तरी की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+