दिल्ली-बेंगलुरू से यही पुकार, IAS अनुराग की मौत की हो CBI जांच

अनुराग ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर से साल 2004 में इलेक्ट्रिकल शाखा से स्नातक किया था और इसके बाद वो प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए थे।

नई दिल्ली। कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की मांग को लेकर रविवार देर शाम जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकाला गया।

मार्च में शामिल लोगों ने अनुराग की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। अनुराग का शव हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मिला था।

बेंगलुरू और गोरखपुर में कैंडल मार्च

बेंगलुरू और गोरखपुर में कैंडल मार्च

आपको बता दें कि शनिवार को बेंगलुरू और गोरखपुर में अनुराग तिवारी के कॉलेज के साथियों ने कैंडल मार्च निकाला था। मालूम हो कि आईएएस अनुराग तिवारी की मौत का मामला उनके कॉलेज फ्रेंड्स व एमएमएमयूटी एलुमनाई ने उठाया है। इन सभी की मांग है कि अनुराग के मौत की निष्पक्ष जांच सीबीआई की ओर से की जाए। इसलिए देश के उन शहरों में जहां से अनुराग का कनेक्शन था वहां पर कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 150 से ज्यादा लोगों ने रविवार को अनुराग के लिए कैंडल मार्च किया।

एसएसपी ने एसआईटी गठित की

एसएसपी ने एसआईटी गठित की

गौरतलब है कि यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले और कर्नाटक में पोस्टेड आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी का शव बीते बुधवार को हजरतगंज इलाके में पाया गया था। आईएएस का शव मिलने के बाद से ही स्थानीय पुलिस के होश उड़े हुए हैं। विपक्ष ने गुरुवार को यहां के दोनों सदनों में भी यह मुद्दा उठाया था। हालांकि इस मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसआईटी गठित की है और कर्नाटक से दो अधिकारी लखनऊ में तफ्तीश करने आए हैं।

अनुराग की मौत नेचुरल नहीं

अनुराग की मौत नेचुरल नहीं

वैसे अनुराग के पिता बीएन तिवारी ने भी मीडिया में बड़ा बयान दिया है कि उनका बेटा बहुत ही ईमानदार अधिकारी था जिससे उनके सीनियर जलन रखते थे इसलिए शक की सुई इस बात की ओर इशारा करती है कि अनुराग की मौत नेचुरल नहीं है।

 अनुराग 2007 बैच के आईएएस अधिकारी थे

अनुराग 2007 बैच के आईएएस अधिकारी थे

मालूम हो कि अनुराग ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर से साल 2004 में इलेक्ट्रिकल शाखा से स्नातक किया था। और इसके बाद वो प्रशासनिक सेवा के लिए चुने गए थे। अनुराग 2007 बैच के आईएएस अधिकारी थे, वो बैंगलोर में फूड और सिविल सप्लाई के कमिश्नर पद पर तैनात थे।

अनुराग के दोस्त से पूछताछ नहीं की

अनुराग के दोस्त से पूछताछ नहीं की

17 मई की सुबह लखनऊ के पॉश इलाके में 2007 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अनुराग तिवारी की बीच सड़क लाश मिलने की खबर मिलने के बाद पूरे देश मे हड़कंप मच गया है, इस घटना के बाद लखनऊ पुलिस लगतार कहती रही कि मृत्यु से पहले अनुराग के साथ उनके कई मित्र होटल रूम में थे, लेकिन पुलिस ने अभी तक फुटेज में दिखने वाले अनुराग के दोस्त से पूछताछ नहीं की है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+