आधार कार्ड की फोटोकॉपी लगाकर कार्ड से उड़ा लिए 1 लाख रुपए, ठगी का ये तरीका सुनकर कांप जाएंगे आप
नई दिल्ली। दिल्ली में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूरा मामला सामने आनेपर पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल, आधार कार्ड की कॉपी इस्तेमाल कर क्रेडिट कार्ड ठगी के इस मामले ने सभी को चौंका दिया है। पूरा मामला सादतपुर एक्सटेंशन का है जहां ठग ने पीड़ित नरेंद्र सिंह के एक लाख रुपए उड़ा लिए। ये घटना 16 मार्च की बताई जा रही है।

क्रेडिट कार्ड से जालसाज ने उड़ाए एक लाख
नरेंद्र को इसकी जानकारी तब लगी तब क्रेडिट कार्ड का ओटीपी आया और तब उनको ठगी का पता चला। मोबाइल कंपनी से पूछने पर बताया गया कि कृष्णानगर में कस्टमर सर्विस सेंटर से खुद उन्होंने डुप्लीकेट सिम इशू कराया है। लेकिन वहां जाने पर पता लगा कि आधार कार्ड तो उनका ही है लेकिन उसपर लगी फोटो किसी दूसरे शख्स की थी।

आधार की फोटोकॉपी लगा डुप्लीकेट सिम निकाला
ड्यूल सिम वाले मोबाइल फोन में लगा एक नंबर काम नहीं कर रहा था तो युवक को लगा कि नेटवर्क में कोई दिक्कत हो सकती है। उसे झटका उस वक्त लगा जब जालसाज ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगातर उसी नंबर का डुप्लीकेट सिम ले लिया और उसके जरिए युवक के क्रेडिट कार्ड से एक लाख रु ठग लिए। युवक के दूसरे नंबर पर ओटीपी ने पीड़ित को झटका दिया। उसे भनक भी ना लगी और जालसाज ने एक लाख रु उड़ा लिए।

आरोपी के पास पीड़ित का आधार कार्ड कैसे पहुंचा, जांच कर रही पुलिस
इसकी जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी और मामले की छानबीन शुरू की गई। शुरुआती जांच में पता चला कि नरेंद्र सिंह के आधार कार्ड पर जिस शख्स का फोटो है वह मोहम्मद कासिन है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि आधार कार्ड के वैरिफिकेशन के दौरान लापरवाही के कारण ऐसा हुआ होगा। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आरोपी के पास पीड़ित का आधार कार्ड कैसे पहुंचा और उसे क्रेडिट कार्ड की डिटेल कहां से हासिल हुई। पुलिस इन पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications