दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के पास पुलिस की कमांडो टीम पर बंदूकधारी बदमाशों ने किया हमला
Recommended Video
Delhi के Akshardham temple के पास कार सवार बदमाशों ने Police पर की Firing | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। अक्षरधाम मंदिर के समीप चार अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, हमलावर चार पहिया वाहन से आए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब बदमाशों के वाहन को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद बदमाश गीता कालोनी की ओर भाग गए। इस घटना में किसी पुलिसकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आती रहती हैं। शुक्रवार को ही दिल्ली के द्वारका के जाफरपुर कला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। इस मुठभेड़ में नंदू गैंग के एक बदमाश को गोली भी लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications