Delhi Floods: यमुना का जलस्तर बढ़ा, CM केजरीवाल ने आगाह किया, पानी में खिलवाड़ घातक, जाने से बचें
Delhi Floods: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ और जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में हालात की गंभीरता को भांपते हुए, CM केजरीवाल ने लोगों से यमुना नदी की तरफ न जाने की अपील की है।
यमुना नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई की वीडियो में कुछ बच्चों को पानी में मस्ती करते देखा जा सकता है, जो बेहद घातक है। पानी में खिलवाड़ करना खतरनाक बताते हुए मुख्यमंत्री ने ऐसा न करने की अपील की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, कई जगह से खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने या तैरने जा रहे हैं या वीडियो/सेल्फ़ी के लिए जा रहे हैं। कृपया ऐसा ना करें। ये जानलेवा हो सकता है। अभी बाढ़ का खतरा खत्म नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा, पानी का वेग बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी।
सीएम केजरीवाल ने बताया कि चन्द्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया। इसके बाद मशीनें सुखाएंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पाएंगे।
कई जगह से खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने या तैरने जा रहे हैं या वीडियो/सेल्फ़ी के लिए जा रहे हैं। कृपया ऐसा ना करें। ये जानलेवा हो सकता है। अभी बाढ़ का ख़तरा ख़त्म नहीं हुआ। पानी का वेग बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है। https://t.co/KTYs5OS4Pp
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2023
I urge everyone to avoid this. It cud be fatal. https://t.co/en3dRHMgW1
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2023
इसे भी पढ़ें- Delhi Floods: सिर्फ यमुना ही नहीं, दर्जनों नालों के बैकफ्लो से दिल्ली में आई बाढ़












Click it and Unblock the Notifications