Delhi Floods: सिर्फ यमुना ही नहीं, दर्जनों नालों के बैकफ्लो से दिल्ली में आई बाढ़
Delhi Floods News Update: दिल्ली में सिर्फ यमुना नदी के जल स्तर बढ़ने से बाढ़ नहीं आई है। दिल्ली में बाढ़ आने की बहुत बड़ी वजह दर्जनों नालों के बैकफ्लो भी है।
आईटीओ और राजघाट की ओर जाने वाली सड़कों पर शुक्रवार को यमुना में गिरने वाले नालों का पानी वापस बहने लगा, जिससे वहां कमर तक पानी भर गया।

पिछले हफ्ते से आई मानसून बारिश की वजह से दिल्ली वालों के लिए मुसीबतें आ गई हैं। सबसे पहले 8 और 9 जुलाई को सड़कों पर पानी भर गया था, जब शहर में सिर्फ दो दिनों में पूरे महीने भर की 125% बारिश हुई थी।
Recommended Video
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण 13 जुलाई को यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक पहुंच गया और चार दशकों में शहर के सबसे दूर तक पहुंच गया।
दिल्ली में कम से कम 23,000 लोगों को बाढ़ वाले इलाके से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। घरों, व्यवसायों और कमाई को करोड़ों का नुकसान हुआ है। यमुना पार आबादी वाले पूर्वी इलाकों के साथ दिल्ली के चार मुख्य मार्गों में से दो टूटे हुए हैं।
शुक्रवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट, महात्मा गांधी स्मारक और आईटीओ तक में पानी भर गया है। जिसका मुख्य कारण कम से कम आधा दर्जन नालों में बैकफ्लो होना। जिससे वहां गंदे, बदबूदार पानी का तलाब बन गया।
हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली के नागरिकों को राहत मिलेगी क्योंकि यमुना नदी में पानी का स्तर कम होना शुरू हो गया है। पिछली रात 208.66 मीटर था और आज 208.38 मीटर है।'' मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications