दिल्ली: दिवाली की रात मुंडका इलाके के एक गोदाम में लगी आग, एक शख्स की मौत
दिल्ली: दिवाली की रात मुंडका इलाके के एक गोदाम में लगी आग, एक शख्स की मौत
नई दिल्ली: दिवाली की रात दिल्ली के मुंडका इलाके में एक गोदाम में आग लग गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौजूद है। 12 फायर टेंडर आग बुझाने के लिए पहुंचे थे, हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने की पीछे की क्या वजह थी, इस बात का फिलहाल पता नहीं चला है। आग लगने का कारण आतिशबाजी भी हो सकती है लेकिन इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। दिल्ली में दिवाली की रात जमकर आतिशबाजी हुई है।
Recommended Video

24 घंटे के भीतर दिल्ली में दो अन्य जगह और लगी आग
मुंडका के अलावा बीती रात दिल्ली के गांधी नगर इलाके में कपड़े के गोदाम में भी आग लग गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक गोदाम 3 मंजिला था। इमारत में सबसे नीचे कपड़े की दुकान थी। हालांकि हादसे के वक्त इमारत के अंदर कोई नहीं था। फायर ब्रिगेट की 26 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था। बता दें कि गांधीनगर में कपड़ों का थोक बाजार है।
इसके अलावा 24 घंटे के भीतर दिल्ली के केशवपुरम इलाके में भी एक रेस्टोरेंट में आग लगी। रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी कार भी जल गया था। आग केशवपुरम में भारत पेट्रोलियम के पंप के पास मुगल रेस्टोरेंट में लगी। रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा रेस्टोरेंट जल गया है। हालांकि किसी शख्स के जलने की कोई खबर नहीं है। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।












Click it and Unblock the Notifications