दिल्ली: एम्स की इमारत में लगी आग आग पूरी तरह से काबू में, कोई हताहत नहीं
Recommended Video
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की इमारत में शनिवार शाम को अचानक आग पर पूरी कह काबू पा लिया हया है। एम्स ने बयान जारी करके कहा है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है। एम्स ने यह भी कहा कि जिन मरीजों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था उन्हें रविवार को वापस ले आया जाएगा। एम्स की पहली और दूसरी मंजिल पर ये आग लगी, जो बढ़कर तीसरी और चौथी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची हैं। दमकल विभाग लगातार आग बुझाने के लिए मशक्क्त कर रहा है। दमकल विभाग की 34 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

आग एम्स के टीचिंग ब्लॉक में आग लगी, जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड को भी बंद कर दिया गया है। पहला और दूसरा फ्लोर आग की चपेट में हैं। आग ना फैले इसकी कोशिश की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि शनिवार शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पहले दमकल की 22 गाड़ियां मौके परआईं, बाद में 12 और गांडियां भेजी गईं। आग में फंसे लोगों को निकाल लिया गया है। आग से जानमाल के नुकसान की अभी कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications